
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी कर-कमलो नगर निगम,देहरादून के विभिन्न विकास कार्यो का लोकापर्ण किया गया। इस शुभअवसर पर मा0 सांसदगण, मा0 महापौर, मा0 मंत्रीगण, मा0 विधाकयकगण ,मा0 पार्षदगण, पूर्व मेयर, राज्यमंत्री, नगर आयुक्त नमामी बंसल, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी एवं जुगमन्दर दास जी के परिवार के सदस्यों सहति नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा ऐतिहासिक जुगमन्दर हाॅल-टाउन हाॅल के जीर्णोद्वार एवं नवीनीकरण का लोकापर्ण किया गया, जिसके अंतर्गत हाॅल के आंतरिक भाग को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, साथ ही मुख्य भवन के बाहरी हिस्से का सौन्दर्यकरण एवं एफ0आ0पी0(Fiber Reinforced Plastic) कार्य सम्पन्न किया गया हैं, जिससे भवन की संचनात्मक मजबूती एवं आकर्षण में वृद्वि हुई हैं।
जुगमन्दर हाॅल का नवीनीकरण एवं सौन्दर्यकरण का लोकार्पण
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1938 में निर्मित ऐतिहासिक जुगमन्दर हॉल, जो एक महत्वपूर्ण हेरिटेज कंजर्वेशन भवन के रूप में शहर की विशिष्ट पहचान रहा है, का व्यापक रूप से नवीनीकरण एवं सौन्दर्यकरण किया गया है। इस ऐतिहासिक धरोहर को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करते हुए इसकी मूल सांस्कृतिक एवं वास्तुकला की विशेषताओं को संरक्षित रखा गया है।
जीर्णोद्धार कार्यों के माध्यम से जुगमन्दर हॉल को पुनः उसकी पुरातन गरिमा, भव्यता एवं आकर्षण प्रदान किया गया है। अब यह हॉल न केवल अपनी ऐतिहासिक पहचान को संजोए हुए है।
यह पहल न केवल नगर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।
विभिन्न निर्माण विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का लोकार्पण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण किए गए निर्माण, विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जो नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इसी क्रम में शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में विकसित सुंदर एवं सुव्यवस्थित पार्कों का भी लोकार्पण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से-
आरकेडिया ग्रांट, शिवराज नगर के समीप स्थित पार्क
तरला नागल में गुप्ता फ्लैट्स के पास विकसित पार्क
मक्कावाला, डीआईटी कॉलेज के निकट स्थित पार्क
राजेश्वर नगर, धोरणखास क्षेत्र का पार्क
जाखन, असल ग्रीन वैली के समीप स्थित पार्क
इन सभी पार्कों को आधुनिक सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र विस्तार के साथ विकसित किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, हरित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त, केदासपुरम स्थित ए0बी0सी0 (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर में कैनल्स के निर्माण के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
मा० महापौर द्वारा अपन सम्बोधन में मा० मुख्यमंत्री जी को नगर निगम, देहरादून द्वारा शहर के समग्र विकास हेतु किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
मा० महापौर महोदया ने यह भी उल्लेख किया कि मा० मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन से नगर निगम को इन कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने निगम की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं को गति प्रदान करने हेतु मा० मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में नगर निगम, देहरादून द्वारा एक वर्ष में किये गये विभिन्न विकास कार्यों की प्रसन्सा की गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित योजनाएं शहर व विकास कार्य की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण में किए गए नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से टैक्स कलेक्शन को 72 करोड़ रुपये तक पहुंचाना एक सराहनीय उपलब्धि है। इसके साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कचरा संग्रहण वाहनों की संख्या बढ़ाकर 300 तक पहुंचाना तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कवरेज 80 प्रतिशत तक करना भी निगम की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा लोकार्पित किए गए ये विकास कार्य न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि देहरादून शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होंगे। विशेष रूप से टाउन हॉल (जुगमन्दर हॉल) के संदर्भ में उन्होंने उल्लेख किया कि यहां उन्हें “विरासत और विकास का अद्भुत संगम” देखने को मिला, जो परंपरा और आधुनिकता के संतुलित समावेश का उत्कृष्ट उदाहरण है।
नगर निगम द्वारा एक लघु चलचित्र के माध्यम से निगम विगत एक वर्ष में किये गये विकास कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया गया।
मंत्री खजान दास जी द्वारा सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया
