
बेजुबानों की सुरक्षा में संवेदनशील खाकी
गोवंशों के गले में पहनाई गई रेडियम टेप, अंधेरे में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की पहल
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस जनता की सेवा एवं सुरक्षा के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति भी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। प्रभारी निरीक्षक धरासू, दर्शन प्रसाद काला के नेतृत्व में कोतवाली धरासू पुलिस टीम द्वारा चिन्यालीसौड़, पीपलमण्डी एवं ऑलवेदर रोड क्षेत्र में सड़क पर विचरण करने वाले गोवंशों की सुरक्षा हेतु विशेष पहल की गई। पुलिस टीम द्वारा गोवंशों के गले में रेडियम टेप पहनाई गई, जिससे सायं, रात्रि एवं अंधेरे के समय सड़क पर उनकी स्पष्ट दृश्यता बनी रहे और वाहन चालकों को दूर से ही गोवंश दिखाई दे सकें। इस पहल से गोवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के साथ-साथ वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा गोवंश स्वामियों को अपने पशुओं को खुले में न छोड़ने तथा उनकी सुरक्षा एवं उचित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।बेजुबान बोल नहीं सकते, लेकिन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी संवेदनशीलता है। सड़क पर किसी बेजुबान की सुरक्षा के लिए उठाया गया छोटा-सा कदम भी एक अनमोल जीवन बचा सकता है।
