
चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुरोला पुलिस की टीम द्वार एक और चरस तस्कर को किया गया गिरफ्तार।चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला की चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा रात्रि में नौगांव स्थित मुंगरा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा हिरोद सिंह (30 वर्ष) को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 428 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।*गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: हिरोद सिंह पुत्र रोजन सिंह, निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष। बरामद माल :428 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत ₹80,000/-)पुलिस टीम :1. उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत — चौकी प्रभारी नौगांव2. हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह3. हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह
