
नशे के कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस का एक और प्रहार, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाला वांछित गैंग लीडर गिरफ्तार थाना मोरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।जनपद में नशे के कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ तथा अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सख्त एक्शन लिया जा रहा है।थाना मोरी पुलिस द्वारा सितंबर 2025 में थाना मोरी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने पर गैंग लीडर चैन सिंह सहित 3 अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 2ख(ii)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।अभियोग दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी एवं सटीक सूचना संकलन करते हुए कल 8 मई 2026 की देर सांय दबिश देकर गैंग लीडर चैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त:चैन सिंह पुत्र जयेन्द्र सिंह, निवासी – ग्राम नैटवाड़, मोरी(43 वर्ष) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:▪️ थानाध्यक्ष मोरी – श्री दीपक रावत▪️ कानि० अनिल तोमर▪️ कानि० गणेश राणा▪️ म० होमगार्ड करिश्मा
