
आज ‘धर्मपुर विधानसभा’ के अंतर्गत ‘केदारनगर मण्डल’ मे आयोजित ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के छटे सत्र को मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यशाला मे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व संगठन के कार्य विस्तार, उसकी मजबूती एवं प्रभावी कार्य पद्धति के विषय में विस्तार से चर्चा की।
मुख्य वक्ता श्री सचिन गुप्ता ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आज भाजपा को शिखर पर पहुंचाने वाले बूथ के ही कार्यकर्त्ता है इसीलिए बूथ कार्यकारिणी पर सक्रिय कार्यकर्ताओ को ज़िम्मेदारी दी जानी चाहिए, बूथ पर पन्ना प्रमुख, पार्टी के होने वाले छे वार्षिक कार्यक्रमों को कर्यकर्त्ता गण उत्साह के साथ मनाये, बूथ मजबूत होगा तो निश्चित रूप से हम सब संगठन के साथ मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी जन जन तक पंहुचा सकते है
