
समाज सुधार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आज हल्द्वानी जनपद नैनीताल में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी एवं रूहे अफ़ज़ा पिलाकर सराहनीय सामाजिक सेवा कार्य किया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
इस जनसेवा कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को ठंडा शरबत और पानी वितरित किया गया, जिससे राहगीरों को गर्मी से काफी राहत मिली।
समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भगवंत सिंह राणा, रजनी बिष्ट, मोनिका बिष्ट, नेहा बिष्ट, पंकज आर्य, कमल तिवारी, सुनीता बिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा अभियान जारी रहेगा।
स्थानीय नागरिकों ने समिति के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
