
चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी। मोरी में 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार चारधाम यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद एवं सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में अवैध गतिविधियों, नशे एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 मई 2026 की रात्रि को चेकिंग अभियान के दौरान मोरी-त्यूनी रोड स्थित बागी मौताड़ तिराहे के पास एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने वाहन संख्या HP 63F 7475 बोलेरो कैंपर से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप ठाकुर (42 वर्ष), हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।पुलिस टीम :1. अपर उपनिरीक्षक भगत राम नौटियाल2. कांस्टेबल गणेश सिंह3. कांस्टेबल अनिल तोमर
