सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा, उत्तरकाशी एवं उत्तराखण्ड एसोसिएशन द्वारा रामलीला मैदान, उत्तरकाशी में दिनांक 18 से 24 नवम्बर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान “श्री पंचकुण्डीय लक्ष्मीनारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा” श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।आयोजन की सफलता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उत्तरकाशी पुलिस की सक्रिय भूमिका, प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन एवं सहयोग के लिए सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा द्वारा *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* को आभार पत्र प्रेषित कर विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।*ब्राह्मण सभा ने आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया की गरिमामयी उपस्थिति, कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस बल द्वारा प्रदत्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उत्तरकाशी पुलिस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।*उत्तरकाशी पुलिस जनसहयोग, समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सदैव तत्पर है।
