
टिहरी गढ़वाल की नव नियुक्त एसएसपी सरिता डोबाल ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कामकाज, सरकारी अभिलेखों और लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही के साथ आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।टिहरी गढ़वाल में पुलिस की कमान संभालने के बाद एसएसपी सरिता डोबाल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय नई टिहरी की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित विभागीय कार्यों की बारीकी से जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, कार्यप्रणाली और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके विभागीय दायित्वों और कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।एसएसपी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पूरी जवाबदेही से निर्वहन करें। उन्होंने आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।नई एसएसपी ने स्पष्ट किया कि टिहरी पुलिस की कार्यप्रणाली में जनसेवा, जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में अब उनके निर्देशों के अनुरूप जिले की पुलिस व्यवस्था में किस तरह बदलाव देखने को मिलते हैं, इस पर नजर रहेगी।
