
टिहरी गढ़वाल में नशा तस्करी और साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी सरिता डोबाल ने ANTF और साइबर सेल की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस पिछले पांच वर्षों में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी। वहीं, आदतन और संगठित तरीके से नशे का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लंबित साइबर अपराधों की विवेचना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।वीओ:टिहरी में नशे के अवैध कारोबार और साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस अब सख्त रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। एसएसपी सरिता डोबाल ने ANTF और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।बैठक में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पिछले पांच वर्षों में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड तैयार करने को कहा गया है। पुलिस अब ऐसे आरोपियों की पुरानी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की पड़ताल करेगी। खासतौर पर आदतन और संगठित रूप से नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए एसएसपी ने साइबर सेल को लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विवेचकों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने, डिजिटल साक्ष्यों को समय पर जुटाने और विवेचना के दौरान आने वाली तकनीकी अड़चनों का तत्काल समाधान करने पर जोर दिया गया है।एसएसपी सरिता डोबाल ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदतन अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के साथ साइबर अपराधों में भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाएगी
साल का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा नशा तस्करों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, गैंगस्टर एक्ट में भी होगी कार्रवाई टिहरी में अपराधियों की अब खैर नहीं, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
