
सेपक टाकरा एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एसपी पिथौरागढ़ ने किया सम्मानित
24वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल/सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक 09.04.2026 से 11.04.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद, जनपद हरिद्वार में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेपक टाकरा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी-
- हेड कांस्टेबल खीम सिंह
- कांस्टेबल हेमंत पटवाल
- कांस्टेबल दिनेश राजन
- कांस्टेबल नवल किशोर
- कांस्टेबल रोहित बोहरा
इसी क्रम में 03वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग/पावरलिफ्टिंग) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक 17.04.2026 से 19.04.2026 तक आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव, रामनगर जनपद नैनीताल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेडल प्राप्तकर्ता-
अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह — पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल
हेड कांस्टेबल मनोज मेहरा — पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक
कांस्टेबल नवल किशोर — पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल
कांस्टेबल रोहित बोहरा — वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक
आज पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एसपी महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है।
