
इंटर सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, SP 11 टीम बनी विजेता आज 12 कुमाऊं, पिथौरागढ़ के मैदान में आयोजित इंटर सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ पुलिस की SP 11 टीम ने जिला प्रशासन की DM 11 टीम को 32 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में SP 11 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी DM 11 टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी।टूर्नामेंट में कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए SP 11 टीम के खिलाड़ी सुशील को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बॉलर चुना गया, जबकि ललित सिंह (12 कुमाऊं) को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।DM 11 टीम की कप्तानी सीडीओ श्री दीपक सैनी एवं SP 11 टीम की कप्तानी आरक्षी श्री महेन्द्र सिंह करायत द्वारा की गई।पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेना के उच्चाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे एवं सीडीओ दीपक सैनी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
