
देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अहम फैसला लिया है। नरेन्द्र मोदी के दौरे और देहरादून में भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए डीएम सविन बंसल ने विशेष आदेश जारी किए हैं।
मुख्य फैसले:
लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोड़ी बैरियर 14 अप्रैल को
सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक पूरी तरह टोल फ्री रहेंगे।
इस दौरान किसी भी वाहन (निजी, कमर्शियल आदि) से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
फास्टैग से भी कोई कटौती नहीं होगी।
क्यों लिया गया फैसला?
देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम और
गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित सभा में
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
सीमावर्ती और पहाड़ी जिलों से आने वाले वाहनों के कारण
शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यह कदम उठाया गया।
प्रशासन का उद्देश्य:
शहर को जाम मुक्त रखना
कानून-व्यवस्था बनाए रखना
कार्यक्रम स्थल तक वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना
