
थाना बलुवाकोट में आकस्मिक निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर आगामी ईद पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा थाना बलुवाकोट में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना बलुवाकोट का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही महोदय द्वारा पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर आगामी ईद पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिएइस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक के0 एस0 रावत, थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती नीमा बोहरा, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
