
चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा प्रहार 678 ग्राम चरस के साथ एक और तस्कर गिरफ्तार यात्रा मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी..जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।कल 07 मई 2026 की सांय को नगाण गांव बस स्टॉप के पास चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सूरजमणी (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी में युवक के कब्जे से 678 ग्राम अवैध चरस(कीमत करीब 1.3 लाख) बरामद हुई है।अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।विवरण अभियुक्त- सूरजमणी पुत्र दलपित निवासी कुठार रानाचट्टी, कोतवाली बडकोट उम्र 25 वर्ष। पुलिस टीम-1- अपर उ0नि0 रघुवीर सिंह चौहान 2- हे0कानि0 अनिल रावत 3- हे0का0 सुरेश थपलियाल 4- कानि0 चालाक विपिन शर्मा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नशे के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वर्ष 2026 में अवैध नशे के कारोबारियों पर उत्तरकाशी पुलिस की अब तक की कार्रवाईः•NDPS एक्ट के 15 मामलों में 17 तस्कर गिरफ्तार 8 किलो से अधिक चरस बरामद (कीमत लगभग ₹16.5 लाख)•करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद (कीमत लगभग ₹5.4 लाख)•4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई•अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
