
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा, जब वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र काण्डपाल अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर 40 वर्ष 01 माह 29 दिन की नियमित एवं सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
आरक्षी प्रकाश चन्द्र अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर 18 वर्ष 05 माह 03 दिन की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
महिला कांस्टेबल किरन बिष्ट स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर 24 वर्ष 09 दिन की सेवा के उपरांत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
एसपी महोदय ने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी तथा उनके योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई
