
“ऑपरेशन प्रहार” : पिथौरागढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी नशे में हुड़दंग, शराब पीकर ड्राइविंग और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई 04 लोग पुलिस हिरासत में, कई वाहन सीज 158 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई
जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित यातायात बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना थल पुलिस की कार्रवाई एसओ थल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने एवं पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर ललित सिंह पुजारा को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस का अभियान एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए कमल किशोर एवं नवीन सिंह को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। कोतवाली धारचूला पुलिस की कार्रवाई*एसएचओ श्री हरेन्द्र सिंह नेगी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे सूरज को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों एवं मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 158 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
