
आगामी 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे प्रभात फेरी से होगी। प्रभात फेरी कीर्ति इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, मैन बाजार, विश्वनाथ चौक होते हुए भटवाड़ी रोड़ अम्बेडकर भवन तक जाएगी।

प्रातः 10:30 बजे सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात, 11:30 बजे अंबेडकर भवन में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में हिमालयन अम्बेडकर सेवा समिति और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने, कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने,सभी सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों को प्रकाशमान करने और बाबा साहेब की जीवनी से संबंधित पुस्तकों की बिक्री हेतु पंडाल लगाने के निर्णय लिया गया। मुख्य कार्यक्रम भटवाड़ी रोड़ अम्बेडकर भवन में आयोजित होगा।

जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में त्रिभुवन चौहान, राकेश कुमार, एडवोकेट जितेन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एस.रावत, सीएचओ रजनीश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार, ईओ बाडाहाट शालिनी चित्राण सहित अन्य उपस्थित रहे।
